‘‘बिस्टिर्ना पारोर: सदिया से धुबरी तक एक संगीतमय यात्रा’’ सांस्कृतिक पहल का शुभारंभ

प्रश्न – 8 सितंबर, 2025 को किस प्रमुख हस्ती के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने ‘बिस्टिर्ना पारोर’: सदिया से धुबरी तक एक संगीतमय यात्रा” नामक एक अनूठी सांस्कृतिक पहल का शुभारंभ किया?
(a) रविन्द्रनाथ टैगोर
(b) भूपेन हजारिका
(c) रानी चेनम्मा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 सितंबर ,2025 को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने ‘‘बिस्टिर्ना पारोर’’: सदिया से धुबरी तक एक संगीतमय यात्रा” नामक एक अनूठी सांस्कृतिक पहल का शुभारंभ किया
  • वह भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे।
  • उनकी भावपूर्ण आवाज और कालातीत रचनाओं ने असम और पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर पहुंचाया।
  • उल्लेखनीय है कि डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को असम के सादिया में हुआ था।
  • वे न केवल असमिया बल्कि हिंदी और कई भारतीय भाषाओं में गीत गाने वाले महान गायक और संगीतकार थे।
  • वर्ष 1992 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और वर्ष 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2164814https://ddnews.gov.in/en/bistirna-parore-musical-voyage-launched-on-brahmaputra-to-mark-bhupen-hazarikas-centenary/