बिलकिस एधी

प्रश्न-15 अप्रैल‚ 2022 को प्रसिद्ध समाजसेवी‚ मानवतावादी एवं नर्स बिलकिस एधी का निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित थीं?
(a) बांग्लादेश
(b) श्रीलंका
(c) नेपाल
(d) पाकिस्तान
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 अप्रैल‚ 2022 को पाकिस्तान की प्रसिद्ध समाजसेवी‚ मानवतावादी एवं नर्स बिलकिस एधी (Bilquis Edhi) का निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।
  • वह एधी फाउंडेशन की सह-अध्यक्षत थी।
  • यह फाउंडेशन एक चैरिटी संगठन है‚ जिसने कराची में एक अस्पताल और आपातकालीन सेवा सहित कई सेवाएं प्रदान कीं।
  • उन्हें वर्ष 1986 में लोक सेवा के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में उन्हें सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
  • वह पाकिस्तान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से भी सम्मानित हुई थीं।
  • देश की लिए उनकी सेवा के फलस्वरूप उन्हें ‘पाकिस्तान की मां’ के रूप में जाना जाता था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://www.npr.org/2022/04/15/1093130206/bilquis-edhi-pakistan-karachi-obituary