प्रश्न- 4 मई 2020 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा हरित ग्राम योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के संबंध में विकल्प में कौन सा तथ्य सही नहीं है-
(a) बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित है।
(b) इस योजना के तहत 5 लाख परिवारों को सौ-सौ फलदार पौधे लगाने हेतु दिए जाएंगे और इन पौधों का पट्टा भी उन्हें दिया जाएगा।
(c) पौधरोपण से लगभग 3 वर्ष बाद प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये की वार्षिक आमदनी होने की संभावना है।
(d) इस योजना के तहत राज्य भर में लगभग 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य
- 4 मई 2020 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा हरित ग्राम योजना का शुभारंभ किया।
- यह योजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित है।
- इस योजना के अंतर्गत फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें बुजुर्गों एवं महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत 5 लाख परिवारों को सौ-सौ फलदार पौधे लगाने हेतु दिए जाएंगे और इन पौधों का पट्टा भी उन्हें दिया जाएगा जिससे वे फलों से आमदनी कर सकें।
- योजना के अंतर्गत सड़क किनारे, सरकारी भूमि, व्यक्तिगत या गैर-मजरुआ भूमि पर ये फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
- इसकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्रामीणों की होगी।
- पौधरोपण से लगभग 3 वर्ष बाद प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये वार्षिक आमदनी होने की संभावना है।
- सरकार अगले 5 वर्ष तक पौधों को सुरक्षित रखने हेतु सहयोग देगी एवं प्रखंड और जिला स्तर पर प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करेगी।
- इस योजना के तहत राज्य भर में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
- योजना के अंतर्गत मनरेगा के तहत 25 करोड़ मानव दिवस का सृजन होगा।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1257894035965964288/photo/1
https://aajtak.intoday.in/story/jharkhand-launches-special-employment-schemes-lakh-migrants-chief-minister-hemant-soren-tpt-1-1187996.html