प्रश्न-5 जनवरी‚ 2021 को किस राज्य सरकार द्वारा हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु नई योजना ‘बाल हृदय योजना’ को स्वीकृति प्रदान की गई है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) छत्तीसगढ़
(d) बिहार
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 5 जनवरी‚ 2021 को बिहार मंत्रिमंडल ने एक नई योजना ‘बाल हृदय योजना’ को स्वीकृति प्रदान की।
- यह योजना स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सुशासन के कार्यक्रम (2020-25) के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 (2020-25) में शामिल है।
- ‘सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के अंतर्गत हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रदान करेगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…