बाल पोषण रिपोर्ट, 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. सितंबर, 2025 में WHO द्वारा बाल पोषण रिपोर्ट, 2025 जारी की गयी
  2. इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 188 मिलियन बच्‍चे 5 से 19 वर्ष की उम्र में अब मोटापे की श्रेणी में आते हैं, जो उन्हें मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम में डालता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • सितंबर, 2025 में UNICEF की इस बाल पोषण रिपोर्ट (The Child Nutrition Report), 2025 को जारी किया गया
  • इस रिपोर्ट को शीर्षक है: ‘Feeding Profit: How food environments are failing children’।
  • यह रिपोर्ट 190 से अधिक देशों/क्षेत्रों के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 188 मिलियन बच्‍चे 5 से 19 वर्ष की उम्र में मोटापे से प्रभावित हैं, जो उन्हें मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम में डालता है।
  • इस रिपोर्ट में बच्‍चों के बदलते भोजन व्यवहार एवं मार्केटिंग के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला गया है।
  • UNICEF के आकलन के अनुसार, दुनिया के 5 से 19 वर्ष के लगभग 188 मिलियन बच्‍चे और किशोर (लगभग प्रत्येक 10 में से 1) मोटापे (Obesity) से प्रभावित हैं, जो 2000 में 3% से बढ़कर 2025 में 9.4% तक पहुंच चुका है।
  • इसी अवधि में 5-19 वर्ष आयु वर्ग में अल्‍पवजन (Underweight) बच्‍चों और किशोरों की संख्या 13% से घटकर 9.2% रह जाने का आकलन है, जो अब मोटापे की तुलना में कम है।
  • मोटापा अब अल्‍पवजन बच्‍चों से ज़्यादा व्यापक है, यह स्थिति उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया को छोड़कर सभी क्षेत्रों में देखी गई है।
  • वैश्विक स्तर पर, 5 वर्ष से कम आयु के बच्‍चों में प्रत्‍येक 20 में से 1 (5%) और 5-19 वर्ष आयु के बच्‍चों और किशोरों में प्रत्‍येक 5 में से 1 (20%) अधिक वजन के (Overweight) हैं।
  • वर्ष 2022 में विश्व में 5-19 वर्ष के लगभग 391 मिलियन बच्‍चे और किशोर अधिक वजन के हैं, जिनमें से लगभग 42% (163 मिलियन) मोटापे से प्रभावित हैं।
  • वर्ष 2000 में अधिक वजन के बच्‍चों और किशोरों में लगभग 30% (194 मिलियन में 58 मिलियन) मोटापे से प्रभावित थे।
  • उच्‍च आय वाले देशों जैसे चिली में 27%, अमेरिका और यूएई में 21% 5-19 वर्ष के बच्‍चे और किशोर मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि प्रशांत द्वीपीय राष्ट्रों, यथा– नियू में 38%, कुक आइलैंड्स में 37% और नौरू में यह 33% तक पहुंच गया है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ब्लड प्रेशर, और टाइप-2 डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा मोटापे से स्पष्ट रूप से जुड़ा है।
  • UNICEF रिपोर्ट में बताया गया है कि शुगर ड्रिंक्‍स/सॉफ्ट ड्रिंक्‍स, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का बच्‍चों के आहार में बढ़ता हिस्सा इस समस्या का बड़ा कारण है।
  • विश्व के कई हिस्सों में पारंपरिक, पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जगह कैलोरी से भरपूर, पर कम पोषण वाले जंक फूड ने ले ली है, जिससे बच्‍चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
  • रोजगार खर्चों और स्वास्थ्य देखभाल लागतों में भारी वृद्धि के कारण, वैश्विक स्तर पर 2035 तक अधिक वजन एवं मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों की लागत 4 ट्रिलियन यूएस डॉलर प्रति वर्ष से अधिक होने का अनुमान है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unicef.org/media/174086/file/CNR%202025%20-%20Feeding%20Profit%20-%20Data%20Tables-%20English%20-%20FINAL.pdf.pdf