प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.13 जनवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में देश की पहली राज्य-वित्तपोषित बायो-सेफ्टी लेवल–4 (BSL-4) कंटेनमेंट प्रयोगशाला की आधारशिला रखी।
2.गुजरात के गांधीनगर में विकसित यह BSL-4 प्रयोगशाला भारत की पहली पूर्णतः राज्य-वित्तपोषित एवं राज्य-नियंत्रित BSL-4 सुविधा होगी। साथ ही, यह देश की दूसरी नागरिक BSL-4 अनुसंधान प्रयोगशाला भी होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 जनवरी, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी सेंटर (GBRC) देश की पहली राज्य-वित्तपोषित बायो-सेफ्टी लेवल–4 (BSL-4) कंटेनमेंट प्रयोगशाला की आधारशिला रखी।
- केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे राष्ट्र के लिए एक ‘स्वास्थ्य कवच’ बताते हुए कहा कि यह पहल भारत की स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
- इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और उप-मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- बायो-सेफ्टी लेवल-4 (BSL-4) प्रयोगशाला जैविक सुरक्षा का सर्वोच्च स्तर होती है, जिसे अत्यंत खतरनाक एवं तीव्र संक्रामक रोगजनकों के सुरक्षित अध्ययन के लिए विकसित किया जाता है।
- गांधीनगर में प्रस्तावित भारत की यह नई BSL-4 प्रयोगशाला, एनिमल बायो-सेफ्टी लेवल (ABSL) सुविधा के साथ मिलकर, अत्यंत घातक रोगजनकों पर अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परिसंपत्ति सिद्ध होगी।
- यह पहल देश की जैव-सुरक्षा और महामारी से निपटने की तैयारियों को अधिक मजबूत बनाएगी।
- गुजरात के गांधीनगर में विकसित यह BSL-4 प्रयोगशाला भारत की पहली पूर्णतः राज्य-वित्तपोषित एवं राज्य-नियंत्रित BSL-4 सुविधा होगी। साथ ही, यह देश की दूसरी नागरिक BSL-4 अनुसंधान प्रयोगशाला भी होगी।
- उल्लेखनीय है कि लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹362 करोड़ है जिसे गुजरात स्टेट बायोटेक्नोलॉजी मिशन के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।
- यह उच्च-सुरक्षा सुविधा गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर के अधीन संचालित की जाएगी, जहाँ पहले से BSL-2+ प्रयोगशाला मौजूद है।
- ध्यातव्य है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस संस्थान ने SARS-CoV-2 वायरस के जीनोम अनुक्रमण में अहम भूमिका निभाई थी।
- BSL-4 प्रयोगशाला की योजना वर्ष 2022 के मध्य में बनाई गई थी।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatribune.com/public/gujarat-to-build-1st-bsl-4-lab-to-fight-against-deadly-viruses