प्रश्न – -निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- 3 सितंबर, 2026 को ‘बायो-निवेश’ (BIO-NIVESH) मंच का शुभारंभ डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में किया।
- इस मंच का विकास जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) द्वारा किया गया है।
- इसका उद्देश्य जैव-प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों और निवेशकों के बीच संपर्क बढ़ाकर निजी पूँजी एवं रणनीतिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 सितंबर, 2026 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘बायो-निवेश’ (BIO-NIVESH) मंच का शुभारंभ किया।
- (BIO-NIVESH) का उद्देश्य आशाजनक जैव-प्रौद्योगिकी नवाचारों के विस्तान और व्यावसायीकरण के लिए निजी पूंजी का प्रवाह बढ़ाना है।
- इसके माध्यम से आशाजनक जैव-प्रौद्योगिकी नवाचारों के विस्तार, व्यावसायीकरण और बाजार तक पहुँच के लिए निजी पूँजी एवं रणनीतिक साझेदारी जुटाई जाएगी।
- इसके उद्घाटन संस्करण में 20 उच्च-संभावना वाले जैव-प्रौद्योगिकी/डीप-टेक स्टार्टअप्स और लगभग 50 निवेशकों ने भाग लिया।
- स्टार्टअप्स का चयन नवाचार, विकास-अवस्था, बाजार क्षमता, विस्तार-योग्यता और नियामकीय तैयारी के आधार पर किया गया।
- इससे स्टार्टअप्स निवेशकों की अपेक्षाओं तथा निवेशक जैव-प्रौद्योगिकी की वैज्ञानिक एवं नियामकीय प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे।
- बायो-निवेश’ के आगामी संस्करण विभिन्न शहरों में आयोजित करने का प्रस्ताव है, ताकि क्षेत्रीय जैव-प्रौद्योगिकी पारितंत्रों को निवेश नेटवर्क से जोड़ा जा सके।
- इसकी सफलता का आकलन साझेदारियों, जुटाए गए निवेश, विस्तारित प्रौद्योगिकियों और बाजार में उतारे गए उत्पादों के आधार पर किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306539®=3&lang=1