प्रश्न-21 मई‚ 2021 को बाबागौड़ा पाटिल का निधन हो गया। वह थे-
(a) पूर्व केंद्रीय मंत्री
(b) पर्यावरणविद्
(c) साहित्यकार
(d) इतिहासकार
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 21 मई‚ 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रसिद्ध नेता बाबागौड़ा पाटिल का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 6 जनवरी‚ 1945 को कर्नाटक राज्य के बेलगावी‚ जिले के चिक्का बागेवाड़ी में हुआ था।
- वह वर्ष 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए थे।
- वह वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर बेलगाम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।
- अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह ग्रामीण विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रहे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…