प्रश्न- 4 मई 2020 को किस देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी लॉक डाउन के कारण संकटग्रस्त छोटे कारोबारियों की मदद के लिए बाउंस बैंक लोन स्कीम की शुरुआत की जाएगी?
(a) अमेरिका
(b) फ्रांस
(c) भारत
(d) ब्रिटेन
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य
- 4 मई 2020 को ब्रिटेन सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी लॉक डाउन के कारण संकटग्रस्त छोटे कारोबारियों की मदद के लिए बाउंस बैंक लोन स्कीम की शुरुआत करेगी।
- यह योजना शत-प्रतिशत सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी।
- इस योजना के तहत पात्र छोटे कारोबारी प्रथम 12 महीनों के लिए 2000 से 50000 पाउंड तक के ब्याज मुक्त ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन सरकार ने कोविड-19 महामारी की कारण जान गवाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के परिवार हेतु 60000 पाउंड राशि की बीमा योजना की भी घोषणा की है।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/international/business/covid-19-rishi-sunak-unveils-bounce-back-loan-scheme-for-uks-small-businesses/articleshow/75421884.cms
https://www.theguardian.com/world/2020/may/02/interest-on-coronavirus-bounce-back-business-loans-to-be-limited-to-25