“बांग्लार बारी” योजना

प्रश्न – “बांग्लार बारी” योजना के तहत पहले चरण में कितने लाभार्थियों को शामिल किया गया है?
(a)    10 लाख     (b)    14 लाख
(c)    12 लाख    (d)    16 लाख
उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 दिसंबर, 2024 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के ग्रामीण गरीबों को  पक्के घर मुहैया कराने के लिए “बांग्लार बारी” योजना की शुरुआत की।
  • इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने पहली किस्त के रूप में 12 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60,000 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की।
  • पहले चरण में 12 लाख लाभार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें घर निर्माण के लिए सहायता प्रदान की गई। 
  • प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1.2 लाख रुपये की सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर पात्र परिवारों की पहचान की गई है।
  • यह योजना पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित है। 
  • वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले 16 लाख अतिरिक्त लोगों को आवास सहायता दी जाएगी, जिससे कुल लाभार्थियों की संख्या 28 लाख से अधिक हो जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/west-bengal/mamata-launches-housing-scheme-for-rural-poor-in-bengal/article68997550.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/didi-begins-rs-60k-1st-tranche-disbursal-for-banglar-bari/articleshow/116412521.cms

https://indianexpress.com/article/cities/kolkata/cm-mamata-banerjee-launches-banglar-bari-housing-hits-out-at-centre-9730958/