प्रश्न – अप्रैल 2025 में ‘आर्टेमिस समझौते’ पर हस्ताक्षर करने वाला 54वाँ देश कौन बना?
(a) नेपाल (b) श्रीलंका
(c) बांग्लादेश (d) थाईलैंड
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2025 में बांग्लादेश ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के साथ ‘आर्टेमिस समझौते’ (Artemis Accords) पर हस्ताक्षर किए।
- बांग्लादेश इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 54वां देश है।
- आर्टेमिस समझौता एक गैर-बाध्यकारी समझौते का समूह है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों के बीच है।
- नासा के नेतृत्व में 13 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समन्वय से इस समझौते की स्थापना की गई थी।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम, आर्टेमिस समझौते के संस्थापक देश हैं।
- यह समझौता चंद्रमा, मंगल ग्रह और अन्य खगोलीय पिंडों के सुरक्षित और टिकाऊ अन्वेषण के लिए दिशा-निर्देश को निर्धारित करता है।
- भारत ने आर्टेमिस समझौते पर जून 2023 में हस्ताक्षर किए थे।
- भारत इस समझौते में शामिल होने वाला विश्व का 27वां देश है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/news-release/nasa-welcomes-bangladesh-as-newest-artemis-accords-signatory/ https://www.nasa.gov/news-release/nasa-welcomes-india-as-27th-artemis-accords-signatory/