प्रश्न – हाल ही में भारत के किस राज्य में बस्तर गोंचा महोत्सव मनाया गया ?
(a) राजस्थान (b) महाराष्ट्र
(c) छत्तीसगढ़ (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई ,2025 में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गोंचा महोत्सव मनाया गया
- यह महोत्सव लगभग 600 वर्षों से अधिक समय से मनाया जा रहा है।
- चालुक्य वंश और बस्तर के राजपरिवार द्वारा इस उत्सव की शुरुआत की गई थी।
- विशेष रूप से बस्तर के राजा पुरुषोत्तम देव के काल में यह लोकप्रिय हुआ।
- राजा पुरुषोत्तम देव ने पुरी (ओडिशा) जाकर जगन्नाथ जी की पूजा-पद्धति को बस्तर में अपनाया था।
- इसके बाद बस्तर में भी रथ यात्रा की परंपरा शुरू हुई।
- बस्तर गोंचा उत्सव में नकली तुपकी (बंदूक) चलाने की परंपरा है, जो बस्तर क्षेत्र में विशिष्ट है।
- तुपकी खिलौना जैसी बंदूक, जिसे उपहास और आनंद के लिए प्रयोग किया जाता
- गोंचा के फल (महुआ या जंगली फल) को गोली के रूप में और बांस या ताड़ के पत्तों को बंदूक या तुपकी बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- बच्चे और युवा प्रतीकात्मक लड़ाई करते हैं, यह युद्ध की जगह हास्य और भाईचारे का प्रतीक है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…