प्रश्न – 52वीं बीएमडब्ल्यू बर्लिन मैराथन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए —
1. इसकी मुख्य दौड़ 27 सितंबर 2026 को आयोजित हुई।
2. पुरुष वर्ग में गुये अडोला ने 2:02:50 के समय के साथ जीत प्राप्त की।
3. महिला वर्ग में तिग्स्ट असेफा का 2:11:04 का समय नया विश्व रिकॉर्ड था।
4. महिला वर्ग में बेदातु हिरपा दूसरे और डेरा दिदा तीसरे स्थान पर रहीं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) सभी चारों
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 सितंबर, 2026 को 52वीं बीएमडब्ल्यू बर्लिन मैराथन की मुख्य दौड़ जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित हुई।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन SCC EVENTS ने किया।
- आधिकारिक विवरण के अनुसार, 162 देशों के 56,000 से अधिक धावकों ने मैराथन में भाग लेने के लिए प्रवेश किया था।
- पुरुष वर्ग में इथियोपिया के गुये अडोला (Guye Adola) ने 2 घंटे 2 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।
- इथियोपिया के गेमेचु दिरिबा 2 घंटे 3 मिनट 19 सेकंड के साथ दूसरे और तंजानिया के गेब्रियल गे 2 घंटे 3 मिनट 59 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- अडोला इससे पहले वर्ष 2021 में भी बर्लिन मैराथन जीत चुके थे।
- महिला वर्ग में इथियोपिया की तिग्स्ट असेफा (Tigst Assefa) ने 2 घंटे 11 मिनट 4 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की।
- इस प्रदर्शन से उन्होंने महिला वर्ग में बर्लिन मैराथन का नया मार्ग रिकॉर्ड बनाया।
- इथियोपिया की बेदातु हिरपा दूसरे और डेरा दिदा तीसरे स्थान पर रहीं।
- असेफा ने वर्ष 2022 और 2023 के बाद तीसरी बार यह प्रतियोगिता जीती।
- उनका 2026 का प्रदर्शन मार्ग रिकॉर्ड है, विश्व रिकॉर्ड नहीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bmw-berlin-marathon.com/en
https://www.olympics.com/en/news/berlin-marathon-2026-all-results-times-and-standings-full-list