प्रश्न – 22 जून, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता बर्लिन टेनिस ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. महिला युगल का खिताब सारा एर्रानी और जैस्मीन पाओलिनी (दोनों इटली) ने जीता है।
2. महिला एकल का खिताब मार्केटा वोंद्रोसोवा (चेक गणराज्य) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 – 22 जून, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बर्लिन टेनिस ओपन, 2025 बर्लिन, जर्मनी में आयोजित हुई।
- महिला एकल विजेता – मार्केटा वोंद्रोसोवा (चेक गणराज्य)
- महिला एकल उपविजेता – वांग ज़िन्यू (चीन)
- महिला युगल विजेता – टेरेज़ा मिहालिकोवा (स्लोवाकिया) और ओलिविया निकोल्स (ग्रेट ब्रिटेन)
- महिला युगल उपविजेता – सारा एर्रानी और जैस्मीन पाओलिनी (दोनों इटली)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…