बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स‚ 2022 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रिकेट टीमों की घोषणा

प्रश्न-बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स‚ 2022 में क्रिकेट के सभी मैच किस मैदान पर आयोजित किए जाएंगे?
(a) ओवल
(b) एजबेस्टन
(c) ट्रेंट ब्रिज
(d) हेडिंग्ले
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 अप्रैल‚ 2021 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स‚ 2022 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रिकेट टीमों की घोषणा की।
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स‚ 2022 में टी-20 टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों ने क्वालिफाई किया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया‚ भारत‚ न्यूजीलैंड‚ पाकिस्तान‚ दक्षिण अफ्रीका‚ और वेस्टइंडीज व इंग्लैंड शामिल हैं।
  • मेजबान होने के कारण इंग्लैंड की महिला टीम ने सीधे ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।
  • अन्य टीमों ने 1 अप्रैल‚ 2021 को आईसीसी महिला टी-20 टीम रैकिंग में शीर्ष 8 में रहते हुए क्वालीफाई किया है।
  • इस टी-20 टूर्नामेंट में 8 टीमें खेलेंगी।
  • इस कॉमनवेलथ गेम्स में क्रिकेट के सभी मैच एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार और पुरुष क्रिकेट को दूसरी बार शामिल किया जा रहा है।
  • इससे पूर्व वर्ष‚ 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था।
  • 28 जुलाई‚ 2022 से 8 अगस्त‚ 2022 तक वर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स आयेाजित होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.icc-cricket.com/media-releases/2119180