प्रश्न – मई, 2026 में मध्य प्रदेश सरकार ने बरगी बांध क्रूज दुर्घटना की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया है?
(a) न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी
(b) न्यायमूर्ति आर.वी. रवींद्रन
(c) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(d) न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 मई, 2026 को मध्य प्रदेश सरकार ने बरगी बांध पर हुई क्रूज दुर्घटना की जांच के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है।
- राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बरगी बांध क्रूज दुर्घटना की न्यायिक जांच की अधिसूचना जारी की गई है।
- इस अधिसूचना के अनुसार यह आयोग मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से तीन माह के भीतर जांच पूरी करेगा रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा।
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का एक क्रूज 30 अप्रैल को भीषण तूफान के कारण बरगी बांध जलाशय में डूब गया था।
- इस दुर्घटना में तेरह लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 28 लोागों को बचा लिया गया था।
- बरगी बांध मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना एक प्रमुख और विशाल बांध है, जो रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना का हिस्सा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…