प्रश्न – निम्नलिखित में से बडवेल-नेल्लोर 4-लेन राजमार्ग गलियारे से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह परियोजना आंध्र प्रदेश में 108.134 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती है।
(b) इसका निर्माण कार्य EPC (Engineering, Procurement and Construction) मोड पर किया जाएगा।
(c) यह एनएच-67 के गोपावरम गांव से शुरू होकर एनएच-16 के गुरुविंदापुडी तक फैली है।
(d) यह परियोजना कोप्पारथी, ओरवकल और कृष्णपट्टनम जैसे औद्योगिक नोड्स को जोड़ेगी।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मई, 2025 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आंध्र प्रदेश में 108.134 किलोमीटर लंबे बडवेल -नेल्लोर 4-लेन राजमार्ग गलियारे के निर्माण को मंजूरी प्रदान की।
- यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -67 के गोपावरम गांव से लेकर एनएच-16 के गुरुविंदापुडी (नेल्लोर जिले) तक फैली होगी।
- इसे डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा।
- इस परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 3653.10 करोड़ रुपये है।
- परियोजना की कुल लम्बाई: 108.134 किलोमीटर है।
- यह मार्ग आंध्र प्रदेश के तीन औद्योगिक गलियारों – कोप्पारथी नोड (विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर -वीसीआईसी), ओरवकल नोड (हैदराबाद-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर – एचबीआईसी) और कृष्णपट्टनम नोड (चेन्नई-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर – सीबीआईसी) के महत्त्वपूर्ण नोड्स को जोड़ेगा।
- बडवेल नेल्लोर कॉरिडोर आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कडप्पा जिले में विद्यमान राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-67 पर गोपावरम गांव से शुरू होता है और एसपीएसआर नेल्लोर जिले में एनएच-16 (चेन्नई-कोलकाता) पर कृष्णापटनम पोर्ट जंक्शन पर समाप्त होता है।
- यह राजमार्ग कृष्णपट्टनम पोर्ट जंक्शन को सीधे जोड़ते हुए रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण होगा।
- यह बंदरगाह सीबीआईसी के तहत प्राथमिक नोड के रूप में चिन्हित है।
- प्रस्तावित कॉरिडोर से कृष्णपट्टनम बंदरगाह तक की यात्रा की दूरी मौजूदा बाडवेल-नेल्लोर सड़क की तुलना में 33.9 किलोमीटर कम होकर 142 किलोमीटर से 108.13 किलोमीटर रह जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…