बजाज इलेक्ट्रिकल्स द्वारा निरलेप एप्लांयसेस का अधिग्रहण

प्रश्न-हाल ही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने नॉन स्टिक कुकवेयर निर्माता निरलेप एप्लांयसेस के 100% शेयरों को कितने रुपये में खरीदा?
(a) 40.50 करोड़
(b) 42.50 करोड़
(c) 52.50 करोड़
(d) 47.80 करोड़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून, 2018 को बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने नॉन स्टिक कुकवेयर (भोजन के बर्तन) की अग्रणी निर्माता निरलेप एप्लायंसेस का लगभग 80 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया।
  • इस सौदे में कंपनी के 100% शेयरों को 42.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया, 30 करोड़ रुपये के कंपनी के कर्ज को चुकाया गया।
  • ध्यातव्य है कि निरलेप की स्थापना मुकुंद भोगले ने वष 1968 में औरंगाबाद में की थी जो कि नॉन-स्टिक तकनीक में एक अग्रणी कंपनी है।
  • निरलेप एलांयसेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जो कि कंपनी एक्ट, 1956 के अंतर्गत 16 जुलाई, 1979 को निगमित हुई थी।
  • 31 मार्च, 2018 के अनुसार कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 47 करोड़ रुपये है।
  • बजाज सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है जिसका वर्तमान बाजार पूंजीकरण लगभग 5,500 करोड़ रुपये और राजस्व लगभग 4,700 करोड़ रुपये है।
  • इस अधिग्रहण के बाद बजाज कंपनी को पश्चिमी भारत के गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण व्यवस्था तक पहुंच सुलभ होगी साथ ही गैर विद्युतीय रसोई उपकरणों की श्रेणी में मजबूती प्राप्त होगी।
  • वर्तमान में बजाज समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) हैं।

संबंधित लिंक…
http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/64609063.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst
https://economictimes.indiatimes.com/markets/stocks/news/bajaj-electricals-to-acquire-nirlep-appliances/articleshow/64603847.cms
https://www.bajajelectricals.com/media/4766/acquisition-of-entire-shareholding-of-nirlep-appliances-private-limited-by-bajaj-electricals-limited.pdf