बंगलुरू ओपन, 2025

प्रश्न – 10 अक्टूबर,2025 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता बंगलुरू ओपन, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) मनु गंडास (b) एन. थंगराजा
(c) राहिल गंगजी (d) सप्तक तलवार
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7-10 अक्टूबर, 2025 के मध्य पीजीटीआई टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता बंगलुरू ओपन, 2025 का आयोजन कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए), बंगलुरू में किया गया।
  • इंडियन ऑयल द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये है।
  • इस प्रतियोगिता का खिताब श्रीलंकाई गोल्फर एन. थंगराजा ने जीत लिया है।
  • थंगराजा ने चार सप्ताह में अपना दूसरा खिताब और सीज़न की तीसरी ट्रॉफी जीती है।
  • थंगराजा (66-65-66-69) दो शॉट के अंतर से चैंपियन बने और कुल 18 अंडर 266 का स्कोर बनाकर अपनी सातवीं पेशेवर जीत हासिल की।
  • भारतीय गोल्फर मनु गंडास दूसरे स्थान पर रहे।
  • भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी और सप्तक तलवार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pgtofindia.com/news/2815