प्रश्न – जनवरी, 2025 में फ्लेमिंगो महोत्सव, 2025 किस राज्य में आयोजित हुआ?
(a) अरुणाचल प्रदेश (b) सिक्किम
(c) राजस्थान (d) आंध्र प्रदेश
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-20 जनवरी, 2025 को फ्लेमिंगो महोत्सव, 2025 आंध्र प्रदेश में आयोजित हुआ
- यह फेस्टिवल भारत के प्रमुख इको-टूरिज्म इवेंट में से एक बन गया है, जो दुनिया भर से हज़ारों आगंतुकों को आकर्षित करता है।
- पुलिकट झील और नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य की सुंदर पृष्ठभूमि के सामने आयोजित यह फेस्टिवल प्रकृति, संस्कृति और संरक्षण का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।
- इस फेस्टिवल की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी
- पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जो आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में फैली हुई है।
- पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग, पुलीकट झील पक्षी अभयारण्य कई प्रकार के पक्षियों का घर है, जिनमें फ्लेमिंगो, पेंटेड स्टॉर्क, एग्रेट्स, ग्रे पेलिकन, ग्रे हेरोन, पिनटेल, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, शॉवलर्स और टर्न शामिल हैं।
- यह अक्टूबर माह में तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मानसून वर्षा बादलों को आकर्षित करने वाली तीन महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों में से एक है।
- यह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का स्थल भी है, जिसे सामान्यतः श्रीहरिकोटा रेंज के नाम से जाना जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…