फ्लाइंग म्यूजियम

प्रश्न-फीफा फुटबॉल विश्वकप से पहले किस फुटबॉल खिलाड़ी के सम्मान में शीघ्र ही आसमान में ‘फ्लाइंग म्यूजियम’ (उड़ता हुआ संग्रहालय) स्थापित किया जाएगा?
(a) डिएगो माराडोना
(b) पेले
(c) जोहान क्रूफ
(d) फ्रांज बेकेनबॉयर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • फीफा फुटबॉल विश्व कप से पहले अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के सम्मान में शीघ्र ही आसमान में फ्लाइंग म्यूजियम (उड़ता हुआ संग्रहालय) बनाया जाएगा।
  • 25 मई‚ 2022 को ‘टेंगो डी 10 एस’ विमान को उड़ान भरने से पहले पेश किया गया, जो अर्जेंटीना में विभिन्न स्थालों पर जाकर माराडोना के प्रशंसकों को मैदान पर आने हेतु प्रेरित करेगा।
  • माराडोना का वर्ष 2020 में 60 वर्ष की आयु में मस्तिष्क की सर्जरी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
  • इस विमान के बाहरी हिस्से में माराडोना की तस्वीर लगी है।
  • इसमें वर्ष 1986 की वह तस्वीर भी शामिल है‚ जिसमें माराडोना अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए हैं और विश्व कप ट्रॉफी को चूम रहे हैं।
  • यह विमान बार्सिलोना और नेपल्स भी जाएगा‚ जहां माराडोना की अगुवाई में नपोलि ने वर्ष 1987 और 1990 में अब तक के दोनों इटली के लीग खिताब जीते।
  • विमान का अंतिम पड़ाव कतर होगा‚ जहां इस वर्ष विश्वकप का आयोजन होना है।
  • इस विमान में बने संग्रहालय में वर्ष 1986 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना द्वारा किए गए दो गोल की तस्वीर भी है‚ जिसमें विवादास्पद ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल भी शामिल है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/sport/football/2022/may/27/flying-museum-to-honour-maradona-ahead-of-world-cup-2458612.html