प्रश्न-31 जुलाई, 2020 को संपन्न फ्रांस की घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता फ्रेंच लीग कप 2019-20 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) पेरिस सेंट-जर्मेन
(b) लियोन
(c) निओर्ट
(d) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 31 जुलाई, 2020 को फ्रांस की घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता फ्रेंच लीग कप, 2019-20 संपन्न हुई।
- पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने लियोन को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से पराजित कर फ्रेंच लीग कप का खिताब जीत लिया।
- पेरिस सेंट जर्मेन ने 9वीं बार फ्रेंच लीग कप का खिताब जीता है।
- फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन के मार्को वेर्राट्टी (Marco Verratti) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…