फ्रीडम एज (Freedom Edge)-2026

प्रश्न – फ्रीडम एज(Freedom Edge) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान का त्रिपक्षीय बहु-क्षेत्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. 7-11 सितंबर,2026 के मध्य इस अभ्यास का चौथा संस्करण दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पूर्व और दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आयोजित हुआ
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 7-11 सितंबर, 2026 के मध्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान का त्रिपक्षीय बहु-क्षेत्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम एज(Freedom Edge)-2026 दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पूर्व और दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आयोजित हुआ
  • इस वार्षिक रक्षात्मक अभ्यास का उद्देश्य समुद्री, हवाई और साइबर क्षेत्रों में तीनों देशों की परिचालन और संयुक्त प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • इन अभ्यासों का लक्ष्य उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों का मुकाबला करना और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना है।
  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद अमरीका-दक्षिण कोरिया के ‘उलची फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास को सीमित किए जाने के बावजूद यह अभ्यास निर्धारित समय पर आयोजित किया गया ।
  • इस त्रिपक्षीय अभ्यास में छह एजिस-सुसज्जित विध्वंसक पोत, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और अन्य हवाई संपत्तियां शामिल हुई ।
  • इसमें अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान उन्नत रीयल-टाइम डेटा साझाकरण, हवाई रक्षा और समुद्री अवरोधन अभ्यास भी किया गया ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mod.go.jp/js/pdf/2026/p20260828_01e.pdf

https://www.pacom.mil/Media/Press-Releases-and-Readouts/Press-Releases-and-Readout-view/Article/4596632/freedom-edge-26-concludes-advancing-trilateral-readiness-across-the-indo-pacific