फोलियो पुरस्कार-2015

प्रश्न- वर्ष 2015 फोलियो पुरस्कार (Folio Prize) हेतु किसका चयन किया गया है?
(a) झुम्पा लाहिड़ी
(b) दिनेश डिसुजा
(c) अखिल शर्मा
(d) अनिल सूरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

फोलियो पुरस्कार, 2015

  • 24 मार्च, 2015 को अंग्रेजी भाषा (Best English- Language Fiction) का द्वितीय ‘फोलियो पुरस्कार’ (Folio Prize) भारतीय-अमेरिकी लेखक अखिल शर्मा को प्रदान किया गया।
  • ब्रिटेन के द फोलियो सोसायटी द्वारा प्रदत्त यह पुरस्कार अखिल को उनके उपन्यास फैमिली लाइफ (Family Life) के लिए दिया गया है।
  • यह अखिल का दूसरा उपन्यास है जिसे फैबर (Faber) समूह द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को 40.000 यूरो (37.17 लाख रुपये लगभग) की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • ध्यातव्य है कि न्यूयार्क टाइम्स की वर्ष 2014 के श्रेष्ठ 10 पुस्तकों की सूची में ‘फैमिली लाइफ’ को भी सूचीबद्ध किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thefolioprize.com/2015/03/family-life-by-akhil-sharma-wins-the-folio-prize-2015/
http://www.thehindu.com/books/akhil-sharma-wins-folio-prize/article7028880.ece
http://naidunia.jagran.com/world-akhil-sharma-wins-folio-prize-for-fiction-333309
http://www.theguardian.com/books/2015/mar/23/akhil-sharma-wins-folio-prize-fiction-family-life
http://www.jagran.com/news/world-indianamerican-author-akhil-sharma-wins-uk-literary-prize-12195730.html