फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी लिस्ट, 2019

Virat Kohli, Akshay, Salman Khan top Forbes India's 2019 Celebrity 100 list
प्रश्न-19 दिसंबर, 2019 को जारी फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी की सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) सलमान खान
(b) अक्षय कुमार
(c) विराट कोहली
(d) दीपिका पादुकोण
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 19 दिसंबर, 2019 को फोर्ब्स इंडिया द्वारा ‘फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 लिस्ट, 2019 (Forbes India Celebrity 100 List) जारी की गई।
  • इस सूची में प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली 252.72 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 293.25 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 229.25 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 239.25 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर रहे।
  • जबकि प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवें स्थान (135.93 करोड़ की संपत्ति) पर रहे।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान 6वें,रणबीर सिंह 7वें, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 8वें, सचिन तेंदुलकर 9वें तथा दीपिका पादुकोण 10वें स्थान पर रही।
  • अन्य प्रमुख सेलेब्रिटियों में रजनीकांत 13वें, प्रियंका चोपड़ा 14वें तथा आमिर खान 15वें स्थान पर रहे।
  • महिला क्रिकेटरों में मिताली, राज (88वें), स्मृति मंधाना (90वें) और हरमनप्रीत कौर (91वें) भी इस सूची में शामिल रही।
  • इस सूची में शामिल अन्य एथलीटों में शटलर पीवी सिंधु, (63वें), सायना नेहवाल (81वें) पहलवान बजरंग पूनिया (94वां), मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (87वें) टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (98वें) फुटबॉलर सुनील छेत्री (85वें) और गोल्फर अर्निबान लाहिड़ी (95वें) शामिल है।
  • यह सूची प्रिंट और सोशल मीडिया पहुंच के माध्यम से अनुमानित आय और उनकी प्रसिद्धि पर आधारित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.forbesindia.com/lists/2019-celebrity-100/1819/1

https://www.news18.com/photogallery/movies/top-30-celebrities-on-the-2019-forbes-india-celebrity-100-list-2430425-1.html