फोर्ब्स इंडिया : टाइकून्स ऑफ टुमारो सूची

Tycoons of Tomorrow

प्रश्न-25 सितंबर, 2018 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के भारतीय संस्करण फोर्ब्स इंडिया द्वारा टाइकून्स ऑफ टुमारो सूची जारी की गई। इस सूची में कितने युवा व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
(a) 20
(b) 22
(c) 25
(d) 30
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 सितंबर, 2018 को फोर्ब्स इंडिया द्वारा मुंबई में ‘टाइकून्स ऑफ टुमारो’ (Tycoons of Tomorrow) नामक सूची जारी की गई।
  • यह इस सूची का प्रथम संस्करण है।
  • यह सूची ‘फेसबुक’ के सहयोग से जारी की गई है।
  • इस सूची में उद्योग अभिनय एवं खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले 22 युवा व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में शामिल व्यक्तियों का चयन एक 6 सदस्यीय ज्यूरी द्वारा किया गया है।



  • सूची में शामिल व्यक्तियों को कोई रैंक नहीं दी गई है।
  • पी.बी. सिंधु एकमात्र खिलाड़ी (Sports person) हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
  • जबकि अभिनय (Acting) के क्षेत्र से संबंधित विकी कौशल एवं भूमि पेडनेकर को भी इस सूची में जगह दी गई है।
  • इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख व्यक्ति हैं-
  • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के सीईओ करन अडानी, इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका, फ्यूचर कंज्यूमर की प्रबंध निदेशक आशनी बियानी तथा स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस की संस्थापक, क्यूरोकार्टे (CuroCarte) एवं एमपॉवर की सह-संस्थापक अनन्या बिरला आदि।

संबंधित लिंक…
http://www.forbesindia.com/lists/tycoons-of-tomorrow/1729/1
http://www.forbesindia.com/article/tycoons-of-tomorrow/indias-future-icons-to-be-honoured-at-forbes-india-tycoons-of-tomorrow/51385/1