प्रश्न-10 मई‚ 2021 को पूर्व फुटबॉलर फोर्टुनाटो फ्रैंको का निधन हो गया। वह किस देश के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी थे।
(a) स्पेन
(b) ब्राजील
(c) भारत
(d) जर्मनी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 10 मई‚ 2021 को पूर्व भारतीय फुटबॉलर फोर्टुनाटो फ्रैंको (Fortunato Franco) का गोवा में निधन हो गया।
- फ्रैंको भारत की 1962 की जकार्ता एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थे।
- इस प्रतियोगिता में भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से पराजित कराकर स्वर्ण पदक जीता था।
- फ्रेंको 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य थे।
- भारत के लिए 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फ्रैंको ने दिसंबर‚ 1959 में एर्नाकुलम में आयोजित एशियन कप क्वालीफायर्स में पाकिस्तान के विरुद्ध पदार्पण किया था।
- वर्ष 1962 में आयोजित एशियाई कप में भी वह खेले थे‚ जिसमें भारत उपजिवेता रहा था।
- राष्ट्रीय सर्किट पर फ्रेंको ने वर्ष 1959 से 1966 तक संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी की।
- उनके नेतृत्व में सत्र 1963-64 में महाराष्ट्र ने संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…