प्रश्न – जुलाई‚ 2025में जारी विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस सूची में अमेजन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
2. इस वर्ष इसमें 9 भारतीय कंपनियां शामिल हुई हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई‚ 2025 में प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्च्यून द्वारा विश्व की 500सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ जारी किया गया
- इसके अनुसार दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की वार्षिक सूची में शामिल निगमों ने 2024 में कुल मिलाकर 41.7 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.8% अधिक है।
- कुल मिलाकर, ये कंपनियां 70.1 मिलियन लोगों को रोजगार देती हैं, और उनका राजस्व विश्व के सकल घरेलू उत्पाद के एक-तिहाई से भी अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।
- फॉर्च्यून ग्लोबल 500, रैंकिंग में शीर्ष10कंपनी-
1 .वॉलमार्ट
2.अमेज़न
3.स्टेट ग्रिड
4.सऊदी अरामको
5.चाइना नेशनल पेट्रोलियम
6.सिनोपेक ग्रुप
7.यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप
8.एप्पल
9.सीवीएस हेल्थ
10.बर्कशायर हैथवे - इस वर्ष इसमें 9 भारतीय कंपनियां शामिल हुई हैं।
- फॉर्च्यून ग्लोबल की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. एकमात्र भारतीय निजी कंपनी है।
- कंपनी नाम रैंक
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) 88
- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 95
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) 127
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 163
- ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) 181
- एचडीएफसी बैंक 258
- टाटा मोटर्स 283
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL)285
- आईसीआईसीआई बैंक 464
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…