फॉर्च्यून ग्लोबल-500

प्रश्न-11 अगस्त, 2020 फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा जारी विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल-500’ में कौन-सी कंपनी शीर्ष स्थान पर रही?
(a) वालमार्ट
(b) रॉयल डच शेल
(c) एप्पल
(d) साइनोपेक समूह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्च्यून ने विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल-500’ (Fortune Global-500) जारी की।
  • इस सूची में विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी रिटेल कंपनी ‘वालमार्ट’ (Walmart) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
  • इसके बाद तीन चीनी कंपनियों साइनोपेक समूह, स्टेट ग्रिड एवं चाइना नेशनल पेट्रोलियम का स्थान रहा।
  • फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. एकमात्र भारतीय कंपनी है।
  • इसके पश्चात इंडियन ऑयल को 151 वां स्थान, ऑयल एंड नेचुरल गैस 190वां स्थान पर रहा।
  • भारतीय स्टेट बैंक को 221वां स्थान, भारत पेट्रोलियम को 309वां स्थान पर रहा।
  • टाटा मोटर्स 337वें तथा राजेश एक्सपोर्ट्स 462वें स्थान पर रहा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://fortune.com/global500/