फेड कप हार्ट अवार्ड 2020

Sania wins Fed Cup Heart Award

प्रश्न- 11 मई 2020 को कौन भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी?
(a) अंकिता रैना
(b) सानिया मिर्जा
(c) अंकिता भांबरी
(d) कर्मन कौर थांडी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई 2020 को भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी।
  • सानिया ने पुरस्कार के रूप में प्राप्त $2000 (लगभग डेढ़ लाख रुपये) की राशि तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी।
  • सानिया मिर्जा को फेड कप एशिया/ओशनिया ग्रुप 1 हार्ट अवार्ड के लिए नामित किया गया था, इस अवार्ड के लिए नामित होने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
  • उल्लेखनीय है कि पूर्व डबल्स नंबर 1 और 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया वर्ष 2016 के बाद से पहली बार इस वर्ष फेड कप में शामिल हुई थी।
  • उन्होंने अंकिता रैना के साथ मिलकर भारत को पहली बार फेड कपके प्लेऑफ में पहुंचाया था।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wtatennis.com/news/1667576/sevastova-mirza-honored-with-fed-cup-heart-awards