प्रश्न – फीफा U-20 विश्व कप‚ 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 27 सितंबर, 2025 से 19 अक्टूबर, 2025 तक फीफा U-20 विश्व कप‚ 2025 चिली में आयोजित हुआ।
(b) फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने अर्जेंटीना को 2 – 0 से हराकर पहली बार फीफा U-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया।
(c) फ्रांस ने कोलंबिया को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
(d) एडिडास गोल्डन बॉल अवॉर्ड मोरक्को के ओथमाने माम्मा ने जीता है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 सितंबर, 2025 से 19 अक्टूबर, 2025 तक फीफा U-20 विश्व कप‚ 2025 चिली में आयोजित हुआ।
- यह फीफा U-20 विश्व कप का 24वाँ संस्करण था।
- इसमें 24 टीमों (6 संघों से) ने भाग लिया।
- यह दूसरी बार था जब चिली ने इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की, इससे पहले वर्ष 1987 में भी मेजबानी की थी।
- फुटबॉल मैच चार शहरो सैंटियागो, रांकागुआ, वालपाराइसो और ताल्का में खेले गए।
- न्यू कैलेडोनिया ने टूर्नामेंट में पदार्पण किया।
- फाइनल मुकाबला एस्टाडियो नैशनल जूलियो मार्टिनेज प्रादानोस,सैंटियागो में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने अर्जेंटीना को 2 – 0 से हराकर पहली बार फीफा U-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया।
- फाइनल में दोनों गोल यासिर ज़बीरी (मोरक्को) ने किए।
- फाइनल में वीज़ा प्लेयर ऑफ़ द मैच यासिर ज़बीरी (मोरक्को) चुने गए।
- इस जीत के साथ मोरक्को वर्ष 2009 में घाना के बाद अंडर-20 विश्व कप जीतने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है।
- कोलंबिया ने फ्रांस को 1 – 0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
o अवॉर्ड विजेता – - एडिडास गोल्डन बॉल -ओथमाने माम्मा (मोरक्को)
- एडिडास सिल्वर बॉल – यासिर ज़बीरी (मोरक्को)
- एडिडास ब्रॉन्ज़ बॉल – मिल्टन डेलगाडो (अर्जेंटीना)
- एडिडास गोल्डन बूट – बेंजामिन क्रेमास्ची (अमेरिका)
- एडिडास सिल्वर बूट – नेयसर विलारियल (कोलंबिया)
- एडिडास ब्रॉन्ज़ बूट – लुकास माइकल (फ्रांस)
- एडिडास गोल्डन ग्लव – सैंटिनो बार्बी (अर्जेंटीना)
- फेयर प्ले अवार्ड – संयुक्त राज्य अमेरिका
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…