प्रश्न – फीफा विश्व कप‚ 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना में फ्रांस को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर खिताब जीता है।
(ii) फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर खिताब जीता है।
(iii) क्रोएशिया‚ मोरक्को को पराजित कर तीसरे स्थान पर रहा।
(iv) गोल्डन बूट फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (8 गोल) को प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही हैँ/है?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)






विशेष तथ्य
- अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से पराजित कर खिताब जीता है।
- अर्जेंटीना ने 36 वर्ष बाद फीफा विश्व कप का खिताब जीता है।
- इससे पूर्व अर्जेंटीना ने वर्ष 1978 में और वर्ष 1986 में (डिएगो माराडोना कप्तान थे) फीफा विश्व कप जीता है।
- अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी दो बार गोल्डन बॉल (इससे पूर्व वर्ष 2014 में जीता था) जीतने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं।
- मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक 26 मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।
- उन्होंने सर्वाधिक मैच खेलने के संदर्भ में जर्मनी के लोथर मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा है।
- 21 गोल में योगदान के साथ मेसी ने ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिया‚ उन्होंने अब तक 5 विश्व कप में 13 गोल किए हैं और 8 गोल करने में योगदान दिया है।
- फाइनल मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई।
- मेसी अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
- मेसी अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
- विश्व कप के पहले मुकाबले में अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से पराजित किया था।
- फीफा विश्व कप‚ 2022 में फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपार्ट जर्मनी और कोस्टारिका के बीच मुकाबले में पुरुष विश्व कप में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिल रेफारी बन गई हैं।
- फीफा ने फ्रैपार्ट की सहायक के रूप में दो महिलाओं ब्राजील की नुएला बैक और मैक्सिको की कारेन डियाज मेडिना को चुना था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fifa.com/fifaplus/en/articles/world-cup-2022-qatar-france-mbappe-argentina-return