प्रश्न-रूस में चल रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप, 2018 के नॉकआउट चरण से बॉल टेलस्टार-18 की जगह किस नई गेंद का प्रयोग किया जाएगा?
(a) टेलस्टार-20
(b) टेलस्टार-मिश्ता
(c) टेलस्टार-तिस्ता
(d) टेलस्टार-बजुंबा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- विश्व में फुटबॉल विश्व प्रशासनिक संस्था की घोषणानुसार, रूस में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में 30 जून, 2018 से नॉकआउट चरण से नई गेंद का प्रयोग किया जाएगा।
- विश्व कप के ग्रुप मैचों में धूम मचाने वाली टेलस्टार-18 गेंद का स्थान टेलस्टार-मिश्ता लेगी।
- यह गेंद विशेष रूप से रूसी संस्कृति को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। रूसी भाषा में मिश्ता का अर्थ है-सपने और आकांक्षाएं।
- गेंद में पहले की तरह चिप लगी होगी, जिसमें मैच का सारा डाटा दर्ज होता जाएगा।
- साथ ही सेंसर के जरिए रेफरी के हाथ पर बंधी घड़ी में भी डाटा दर्ज हो जाएगा।
- जापान की ‘सुकुबा स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी’ में रोबोट फुटबॉल के साथ खेल में इसका परीक्षण कर प्रत्येक पहलुओं को जांचा गया है।
- लिंचबर्ग विश्वविद्यालय वर्जिनिया, के भौतिकी प्रोफेसर एकरिक गॉफ की टीम ने इस नई गेंद का प्रत्येक दृष्टिकोण से परीक्षण किया था।
- नॉकआउट चरण से गेंद पर नीले रंग की जगह रूस के लाल चटकीले रंग उपस्थित होंगे।
संबंधित लिंक…
https://www.nytimes.com/aponline/2018/06/25/sports/soccer/ap-soc-wcup-egypt-oldest-player.html
https://www.cbssports.com/soccer/world-cup/news/world-cup-2018-egypt-goalkeeper-el-hadary-becomes-oldest-player-in-world-cup-history/
http://hindi.webdunia.com/fifa-world-cup-2018/daniel-arzani-and-essam-el-hadary-will-make-the-world-record-in-fifa-world-cup-2018-118060500049_1.html