प्रश्न – फीफा क्लब विश्व कप, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.14 जून, 2025 से 13 जुलाई, 2025 तक फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा क्लब विश्वकप, 2025 संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में आयोजित हुआ।
2. फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 3-0 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब दूसरी बार जीत लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जून, 2025 से 13 जुलाई, 2025 तक फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा क्लब विश्वकप, 2025 संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में आयोजित हुआ।
- यह फीफा क्लब विश्व कप का 21वां संस्करण था।
- पहली बार छह महाद्वीपों के 32 फुटबॉल क्लबों ने वर्ष 2025 के फीफा क्लब विश्व कप में भाग लिया।
- फाइनल 13 जुलाई, 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 3-0 से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब दूसरी बार जीत लिया।
- चेल्सी ने इससे पहले वर्ष 2021 में खिताब जीता था।
- एडिडास गोल्डन बाल अवॉर्ड- कोल पामर (चेल्सी)
- एडिडास सिल्वर बाल अवॉर्ड – वितिन्हा ( पेरिस सेंट-जर्मेन)
- एडिडास ब्रॉन्ज़ बाल अवॉर्ड – मोइसेस कैइसैडो (चेल्सी)
- एडिडास गोल्डन ग्लोव अवॉर्ड – रॉबर्ट सांचेज़ (चेल्सी)
- फीफा बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड – डेसिरे डूए ( पेरिस सेंट-जर्मेन)
- शीर्ष गोल स्कोरर अवॉर्ड – गोंज़ालो गार्सिया ( रियल मैड्रिड )
- फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड- बायर्न म्यूनिख
- रियल मैड्रिड ने सर्वाधिक पांच बार (वर्ष 2014, 2016, 2017, 2018 और 2022) फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीता है।
- फीफा क्लब विश्व कप वर्ष 2000 में शुरू किया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…