फिलीपींस में भूकंप

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 10 अक्टूबर, 2025 को फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल तट से दूर आए भूकंप के संबंध में सही नहीं है?
(a) भूकंप की तीव्रता प्रारंभ में 7.6 मापी गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.5 और फिर 7.4 कर दिया गया।
(b) भूकंप का केंद्र मनय नगर से लगभग 44 किमी. उत्तर–पूर्व में स्थित था।
(c) भूकंप समुद्र तल से लगभग 100 किलोमीटर की गहराई में आया था।
(d) भूकंप के झटके मिंडानाओ क्षेत्र में तीव्रता V और IV स्तर तक महसूस किए गए।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 अक्टूबर, 2025 की सुबह फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल तट से दूर समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
  • स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे आए इस भूकंप का केंद्र मनय (Manay) नगर से लगभग 62 किलोमीटर उत्तर–पूर्व में, समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
  • भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.6 मापी गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.5 और फिर 7.4 कर दिया गया।
  • इस भूकंप के झटके पूरे मिंडानाओ क्षेत्र सहित कई प्रांतों में तीव्रता V और तीव्रता IV स्तर तक महसूस किए गए।
  • भूकंप के तुरंत बाद Phivolcs (फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान) ने सुनामी की चेतावनी जारी की।
  • यह नवीनतम भूकंप फिलीपीन के मध्य सेबू प्रांत में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप के ठीक एक सप्ताह बाद आया है , जिसमें 74 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/world/philippines-earthquake-high-magnitude-tsunami-warning-10298233