फिलिप वारेन एंडरसन

Philip Warren Anderson

प्रश्न- 29 मार्च 2020 को प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एंडरसन का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1977
(b) वर्ष 2000
(c) वर्ष 1975
(d) वर्ष 1985
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च 2020 को प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन हो गया।
  • वह 96 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 13 दिसंबर 1923 को इंडियानापोलिस, इंडियाना (अमेरिका) में हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1977 में ब्रिटेन के नेविल फ्रांसिस मोट, अमेरिकी जॉन हसब्रुक वैन व्लेक के साथ चुंबकीय और विकार प्रणालियों की इलेक्ट्रॉनिक संरचना की मूलभूत सैद्धांतिक जांच में योगदान हेतु विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2020/03/30/science/philip-w-anderson-dead.html
https://www.nobelprize.org/prizes/physics/1977/anderson/facts/