फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

प्रश्न-फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 13 अगस्त ‚ 2021 को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया।
(b) इस रन का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है।
(c) 13 अगस्त को शुभारंभ के दिन विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर 50 से अधिक कार्यक्रम होंगे।
(d) फीट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का समापन 2 अक्टूबर‚ 2021 को होगा।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 अगस्त‚ 2021 को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इस रन का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है।
  • 13 अगस्त को शुभारंभ के दिन देश के 75 विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।
  • इस क्रम में 2 अक्टूबर‚ 2021 तक हर सप्ताह 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • इस दौड़ का आयोजन देश भर में 75 ऐतिहासिक स्थानों पर किया जा रहा है‚ जो देश के 750 जिलों में पहुँचेगा और पुन: प्रत्येक जिले के 75 गांवों में जाकर ‘फिटनेश की डोज‚ आधा घंटा रोज’ अभियान को बढ़ावा देगा।
  • इस पहल के माध्यम से 7.50 करोड़ युवा और नागरिक इस दौड़ में भाग लेंगे।
  • फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का समापन 2अक्टूबर ‚ 2021 को होगा।
  • इसका उद्देश्य लोगों को दौड़ और दैनिक जीवन के खेलों जैसी स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करना और मोटापा‚ आलस‚ तनाव ‚ चिंता‚ बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है।
  • इस अभियान का पहला संस्करण 15 अगस्त से 2 अक्टूबर‚ 2020 तक आयोजित किया गया था।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1745421