प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन फ़िलिस्तीन को संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने से संबंधित तथ्यों के संदर्भ में सही नहीं है
(a) 22 सितंबर 2025 को फ्रांस, लक्जमबर्ग, माल्टा, मोनाको, अंडोरा और बेल्जियम ने यूएनजीए के 80वें सत्र में फ़िलिस्तीन को औपचारिक रूप से संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
(b) 21 सितंबर 2025 को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और यूनाइटेड किंगडम ने फ़िलिस्तीन को संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
(c) वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से 167 देशों ने फ़िलिस्तीन को संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है।
(d) फ़िलिस्तीन को कैथोलिक चर्च के शासी निकाय “होली सी” और वेटिकन सिटी द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 सितंबर, 2025 को फ्रांस, लक्जमबर्ग, माल्टा, मोनाको, अंडोरा और बेल्जियम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (4NGA) के 80वें सत्र में औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीनी को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता प्रदान की।
- 21 सितंबर, 2025 को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम ने फ़िलिस्तीन को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
- वर्तमान में, फ़िलिस्तीन राज्य को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से 157 द्वारा एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का 81 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।
- इसके अलावा, इसे कैथोलिक चर्च के शासी निकाय, होली सी और वेटिकन सिटी द्वारा भी मान्यता प्राप्त है, जिसे संयुक्त राष्ट्र के गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
- 15 नवम्बर,1988 को प्रथम इंतिफादा के दौरान, फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (PLO) के अध्यक्ष यासर अराफात ने येरुशलम को अपनी राजधानी बनाकर एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य की स्थापना की घोषणा की थी।
- वर्ष 1988 के अंत तक, फिलिस्तीनी राज्य को 78 देशों ने मान्यता दे दी थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…