प्रश्न – 27 दिसंबर‚ 2022 को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फरहान बेहरडिएन (Farhan Behardien) ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में किस देश के विरुद्ध पदार्पण किया था?
(a) न्यूजीलैंड (b) ऑस्ट्रेलिया
(c) भारत (d) श्रीलंका
उत्तर – (c)
- 27 दिसंबर‚ 2022 को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फरहान बेहरडिएन ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- उन्होंने वर्ष 2004 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पर्दापण किया था।
- अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में वह तीन आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप (वर्ष 2012, 2014 और 2016) और एक विश्व कप (2015) में खेले।


- बेहरडिएन को वर्ष 2012 के पुरस्कारों में दक्षिण अफ्रीकी टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया था।
- वह पहली बार आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेले।
- जनवरी‚ 2017 में उन्हें श्रीलंका के विरुद्ध 3 टी-20 मैचों की शृंखला में कप्तान बनाया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…