प्रश्न – 6 अक्टूबर, 2026 को परीक्षण की गई पाकिस्तान की ‘फतह-4’ मिसाइल किस प्रकार की है?
(a) भूमि से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल
(b) पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल
(c) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
(d) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 6 अक्टूबर, 2026 को पाकिस्तान ने स्वदेशी फतह 4 (Fatah 4) के विस्तारित मारक दूरी वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया।
- यह भूमि से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल (GLCM) है।
- ISPR के अनुसार, मिसाइल में उन्नत एवियोनिक्स और आधुनिक नौवहन प्रणालियाँ हैं, जो अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्यों पर उच्च सटीकता से प्रहार करने में सक्षम बनाती हैं।
- परीक्षण में सटीकता तथा मिसाइल की प्रतिरोधी कार्रवाई से बचकर कार्य करने की क्षमता (survivability) बढ़ाने के लिए शामिल विभिन्न उप-प्रणालियों के अतिरिक्त तकनीकी मानकों की पुष्टि की गई।
- नई मारक दूरी का संख्यात्मक विवरण इस आधिकारिक घोषणा में नहीं दिया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…