प्लेटफॉर्म ‘इंडेक्स’

प्रश्न – – ‘इंडेक्स’ प्लेटफॉर्म के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. ‘इंडेक्स’ प्लेटफॉर्म पैरेलल वेब सिस्टम्स द्वारा लॉन्च किया गया है।
  2. यह प्लेटफॉर्म शेप्ले वैल्यू नामक गेम थ्योरी की अवधारणा पर आधारित है।
  3. यह प्लेटफॉर्म केवल बड़े समाचार-पत्र समूहों के लिए उपलब्ध है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 19 मई, 2026 को ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल की कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम्स ने ‘इंडेक्स’ नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • यह प्लेटफॉर्म पब्लिशर्स, डेटा प्रोवाइडर्स और स्वतंत्र क्रिएटर्स को यह समझने में मदद करेगा कि एआई एजेंट उनके कंटेंट का उपयोग कैसे कर रहे हैं।
  • साथ ही, यह उनके कंटेंट के इस्तेमाल के बदले भुगतान का एक नया मॉडल भी पेश करता है।
  • इंडेक्स के लॉन्च पार्टनर्स में द अटलांटिक, फॉर्च्यून, पीआर न्यूजवायर जैसे पब्लिशर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं।
  • इसके अलावा पिचबुक, एनिग्मा, रॉकेटरीच और ज़ूमइन्फो जैसे बिजनेस और डेटा इंटेलिजेंस प्रोवाइडर्स भी इससे जुड़े हैं।
  • एलेक्स हीथ के सोर्सेज़, पैकी मैककॉर्मिक के नॉट बोरिंग और मारियो गैब्रिएल के द जनरलिस्ट जैसे स्वतंत्र रचनाकार भी इसमें शामिल हैं।
  • इंडेक्स का उद्देश्य कंटेंट मालिकों को यह दिखाना है कि एआई एजेंट उनके कंटेंट का उपयोग किस तरह कर रहे हैं।
  • यह प्लेटफॉर्म शेप्ले वैल्यू नामक गेम थ्योरी की अवधारणा पर आधारित है।
  • इस मॉडल में यह अनुमान लगाया जाता है कि किसी सामूहिक परिणाम में हर भागीदार का योगदान कितना है।
  • पैरेलल के मॉडल में भुगतान केवल कंटेंट एक्सेस या उद्धरणों के आधार पर नहीं होगा।
  • इसके बजाय इंडेक्स यह आकलन करने की कोशिश करेगा कि किसी विशेष स्रोत ने एआई एजेंट के अंतिम कार्य में कितना योगदान दिया और उस कार्य का कुल मूल्य कितना था।
  • यदि कोई स्रोत अधिक विशिष्ट है या अधिक मूल्यवान कार्य में उपयोग हुआ है, तो उसे अधिक भुगतान मिल सकता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://parallel.ai/blog/introducing-index-by-parallel

https://www.prnewswire.com/news-releases/parallel-launches-index-a-new-model-for-compensating-content-owners-302775367.html