प्रश्न – आयुष अनुदान पोर्टल के संबंध में विकल्प में कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 19 मई 2026 को किया गया।
(b) इसका शुभारंभ नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में किया गया।
(c) इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित किया गया है।
(d) यह आयुष ग्रिड पहल के तहत विकसित किया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मई 2026 को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयुष अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया।
- यह पोर्टल आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आयुष क्षेत्र में डिजिटल शासन, पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करना है।
- इस पोर्टल के माध्यम से मंत्रालय की विभिन्न केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्रस्तावों को ऑनलाइन जमा करने, संसाधित करने, स्वीकृत करने और निगरानी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।
- आयुष अनुदान पोर्टल की प्रमुख विशेषता इसका पेपरलेस और ऑनलाइन आवेदन तंत्र है।
- संस्थान और संगठन अब मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भर हुए बिना डिजिटल माध्यम से प्रस्ताव जमा कर सकेंगे।
- यह पोर्टल एनजीओ दर्पण पोर्टल से भी एकीकृत है, जिससे आवेदक संस्थाओं का प्रमाणीकरण और सत्यापन तेज, स्वचालित, विश्वसनीय और त्रुटिरहित होगा।
- इस पोर्टल में योजना-वार आवेदन प्रबंधन प्रणाली उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग योजनाओं के अनुसार प्रस्तावों को वर्गीकृत, संसाधित और मॉनिटर किया जा सकेगा।
- साथ ही, इसमें रीयल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग तंत्र की सुविधा भी है, जिससे आवेदक और अधिकारी हर चरण पर आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2262897®=3&lang=2
https://newsonair.gov.in/ayush-anudan-portal-launched-to-enhance-transparency