प्लाज्मा दान अभियान

प्रश्न-जुलाई, 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली स्थित किस अस्पताल में प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की?
(a) एम्स
(b) आरएमएल
(c) सफदरजंग
(d) अपोलो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 जुलाई, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली स्थित एम्स (AIMS) अस्पताल में प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की।
  • इस अभियान की सह-संयोजक दिल्ली पुलिस के कोविड-19 से ठीक हो चुके 26 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया।
  • उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से ठीक हुए रोगियों से प्राप्त प्लाज्मा कोरोना वायरस (कोविड-19) के लिए सुरक्षात्मक एंटीबॉडी होती है, जिसे संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कराने पर यह कोविड-19 के रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करता है।
  • इसके संभावित लाभ के दृष्टिगत प्लाज्मा थैरेपी उन रोगियों को प्रदान की जाती है जो पारंपरिक उपचार से ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
  • कोई भी व्यक्ति जो कोविड-19 से ठीक हो चुका हो, और उपचार या होम आइसोलेशन के बाद 28 दिन पूरा कर चुका हो, वह अपने रक्त प्लाज्मा को दान कर सकता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=394160