प्रश्न-निम्नलिखित में से किसे जापान सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ द राइजिंग सन गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ दिया जाएगा?
(a)प्रो.सी.एन.आर.राव
(b)प्रो.यू.एस.राव
(c)निरुपमा राव
(d)प्रो. एम.नरसिंहन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 02 मई, 2015 को जारी पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार जापान सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘आर्डर ऑफ द राइजिंग सन गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ प्रो.सी.एन.आर.राव को दिये जाने की घोषणा की गयी है।
- उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार शिक्षाविदों, राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों को प्रदान किया जाता है।
- प्रो. राव को यह पुरस्कार जापान एवं भारत के मध्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक आदान एवं आपसी समझ को बढ़ावा देने के उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि प्रो. राव को 70 मानद डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। वर्ष 2013 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया था।
- श्री राव बंगलुरू स्थित ‘जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च’ के मानद अध्यक्ष हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=37582
http://abpnews.abplive.in/ind/2015/05/02/article575286.ece/CNR-Rao_
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=121106