प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय को जर्मनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द क्रास ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया?
(a) प्रो. संजय धांडे
(b) प्रो. राघवेंद्र गडगकर
(c) संजीव चतुर्वेदी
(d) कैलाश सत्यर्थी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 7 अगस्त, 2015 को प्रसिद्ध भारतीय समाज जैवविज्ञानी (Sociabiologist) प्रो. राघवेंद्र गडगकर को जर्मनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द क्रास ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ (The Cross of the Order of Merit) से बंगलुरू स्थित जर्मनी वाणिज्य दूतावास में सम्मानित किया गया।
- उल्लेखनीय है कि उन्हें यह सम्मान व्यवहार पारिस्थितिकी (Behavioural Ecology) और समाज जीव-विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
- इसके अलावा उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- बंगलुरू निवासी राघवेंद्र गडगकर भारतीय विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस) स्थिति सेंटर फॉर इकोलॉजिकल ऑफ सांइस में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, इसके साथ ही वे इंडियन नेशनल साइंस के अध्यक्ष भी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.india.diplo.de/Vertretung/indien/en/02__Bangalore/00__start/Ordensverleihung.html
http://timesofindia.indiatimes.com/india/Germanys-highest-civilian-honour-conferred-on-Indian-professor/articleshow/48389783.cms
http://www.deccanherald.com/content/492059/highest-german-civilian-award-iisc.html