प्रो.यू.आर.राव

Indian space pioneer, ex-ISRO chief UR Rao passes away

प्रश्न-हाल ही में प्रो. यू. आर. राव का निधन हो गया। वह थे-
(a) अंतरिक्ष वैज्ञानिक
(b) कृषि वैज्ञानिक
(c) परमाणु वैज्ञानिक
(d) पर्यावरणविद्
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 जुलाई, 2017 को प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू. आर. राव का निधन हो गया।
  • वह भारतीय उपग्रह कार्यक्रम के वास्तुकार थे।
  • वह वर्ष 1984-1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे।
  • उनके नेतृत्व में ही वर्ष 1975 में भारत का पहला उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।
  • वर्तमान में वह तिरुवनंतपुरम में स्थित भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) के कुलपति के रूप में कार्यरत थे।
  • अंतरिक्ष विज्ञान में उनके अहम योगदान हेतु केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1976 में पद्म भूषण तथा वर्ष 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • प्रो यू. आर. राव भारत के प्रथम अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे जिन्हें वर्ष 2013 में ‘सैटेलाइट हाल ऑफ द फेम’ में तथा वर्ष 2016 में ‘आईएएफ हाल ऑफ फेम’ में सम्मिलित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.isro.gov.in/about-isro/prof-udupi-ramachandra-rao-1984-1994
http://rstv.nic.in/indian-space-pioneer-u-ramachandra-rao-passes-away.html
https://khabar.ndtv.com/news/india/ex-isro-chief-professor-ur-rao-passes-away-1728335
http://www.business-standard.com/article/news-ani/ex-isro-chief-u-r-rao-passes-away-at-85-117072400212_1.html