प्रो. मीनाक्षी अग्रवाल

Mumbai professor claims to have broken Guinness World record in arranging periodic table
प्रश्न-27 सितंबर, 2019 को भारत की प्रो. मीनाक्षी अग्रवाल ने विज्ञान की किस शाखा में विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(a) जीव विज्ञान
(b) भौतिक विज्ञान
(c) रसायन विज्ञान
(d) भू-विज्ञान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 को प्रोफेसर मीनाक्षी अग्रवाल ने रसायन विज्ञान की आवर्त सारणी (Periodic Table) के 118 तत्वों को सबसे कम समय 2 मिनट, 49 सेकंड में अरेंज कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • ऐसा करने वाली वह विश्व की पहली महिला बन गई हैं।
  • उन्होंने पाकिस्तान के हाफिज खुर्रम शहजाद के 3 मिनट, 15 सेकंड के हांगकांग में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
  • गिनीज  बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषि नाथ ने उन्हें रिकॉर्ड संबंधी प्रमाण-पत्र सौंपा।
  • आवर्त सारणी रासायनिक तत्वों को उनकी समान विशेषताओं के साथ एक टेबल में दर्शाने की व्यवस्था है।
  • इसमें तत्वों को एटोमिक नंबर के बढ़ते क्रम में सजाया जाता है।
  • तत्व आवर्त और समूह में वर्गीकृत रहते हैं।
  • वह खंडवाल कॉलेज, मुंबई में अर्थशास्त्र पढ़ाती हैं।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/mumbai-professor-claims-to-have-broken-guinness-world-record-in-arranging-periodic-table-119092701135_1.html

https://www.businesstoday.in/pti-feed/mumbai-professor-claims-to-have-broken-guinness-world-record-in-arranging-periodic-table/story/381664.html