प्रो कबड्डी लीग, 2025

प्रश्न – 31 अक्टूबर, 2025 को संपन्न प्रो कबड्डी लीग, 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) पुणेरी पलटन (b) बंगलुरू बुल्स
(c) दबंग दिल्ली के.सी. (d) पटना पाइरेट्स
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अगस्त, 2025 – 31 अक्टूबर, 2025 के मध्य प्रो कबड्डी लीग, 2025 (12वाँ संस्करण) का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों विशाखापत्तनम,जयपुर,चेन्नई और नई दिल्ली में किया गया।
  • फाइनल मुकाबला त्यागराज इंडोर स्टेडियम,नई दिल्ली में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में दबंग दिल्ली के.सी. ने पुनेरी पलटन को 31-28 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।
  • इससे पहले सीज़न 8 में भी दबंग दिल्ली केसी ने खिताब जीता था।
  • इसके साथ ही, दबंग दिल्ली सीज़न 2 में यू मुंबा के बाद ट्रॉफी जीतने वाली पहली घरेलू टीम बन गई।
  • फज़ल अत्राचली भी पीकेएल के इतिहास में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
  • विजेता टीम को 3 करोड़ रुपये तथा उपविजेता टीम को 1.8 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
  • दबंग दिल्ली के.सी. टीम के. कप्‍तान आशु मलिक एवं मुख्य कोच जोगिंदर नरवाल थे।
    ० पुरस्कार विजेता –
  • सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable-Player) – फ़ज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली के.सी.)
  • सीज़न का सर्वश्रेष्ठ रेडर -अयान लोहचैब (पटना पाइरेट्स)
  • सीज़न के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – नवदीप सिंह (पटना पाइरेट्स)
  • सीज़न का नया युवा खिलाड़ी – दीपक शंकर (बंगलुरू बुल्स)
  • श्रीराम फाइनेंस टैकल ऑफ द सीज़न – सुनील कुमार (यू मुम्बा)
  • बिरला व्हाइट टाइल्स सुपर टैकल ऑफ़ द सीज़न – शंकर गदाई (तेलुगु टाइटन्स)
  • श्रीराम फाइनेंस का फाइनल टैकल – फ़ज़ल अत्राचली (दबंग दिल्ली केसी)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.prokabaddi.com