प्रो कबड्डी लीग, 2018-19

Pro kabaddi League 2018-19

प्रश्न-हाल ही में संपन्न प्रो कबड्डी लीग, 2018-19 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) गुजरात फॉरच्युन-जाइंटस
(b) यूपी योद्धा
(c) बंगलुरू बुल्स
(d) पटना पाइरेट्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय पेशेवर प्रो कबड्डी लीग का छठां संस्करण संपन्न। (7अक्टूबर, 2018 से 5 जनवरी, 2019)
  • टाइटिल प्रायोजक-विवो (Vivo) और प्रशासक (एस) मशाल स्पोर्ट्स।
  • इस बार लीग में 12 टीमों ने भाग लिया।
  • 5 जनवरी, 2019 को फाइनल सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम मुंबई में संपन्न हुआ।
  • फाइनल में  बंगलुरू बुल्स ने गुजरात फॉरच्युन जाइंट्स को 38-33 से पराजित कर पहली बार इस लीग का खिताब जीत लिया।
  • गुजरात फॉरच्युन-जाइंट्स लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी।
  • पवन कुमार सेहरावत ने कुल 282  प्वॉइंट हासिल किए।
  • पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल ने 21 मैचों में कुल 233 प्वॉइंट्स हासिल किए।
  • बंगलुरू बुल्स के कप्तान रोहित कुमार और गुजरात फॉरच्युन-जाइंट्स के कप्तान सुनील कुमार थे।
  • बंगलुरू बुल्स के पवन कुमार सेहरावत को सीजन-6 का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable-Player) चुना गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/pro-kabaddi-league-2018