प्रो. एम.जी.के. मेनन

Prof. M G K Menon

प्रश्न-हाल ही में प्रो. एम.जी.के. मेनन का निधन हो गया। वह थे-
(a) अर्थशास्त्री
(b) भौतिकशास्त्री
(c) चिकित्साशास्त्री
(d) समाजशास्त्री
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 नवंबर, 2016 को प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम.जी.के. मेनन का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
  • उन्होंने कॉस्मिक किरणों, आण्विक भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक कार्य किये थे।
  • वह वर्ष 1972 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष रहे।
  • वह वर्ष 1982-89 तक योजना आयोग के सदस्य, वर्ष 1986-89 तक प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार, वर्ष 1989-90 तक वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 1990-96 तक राज्यसभा सदस्य रहे।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1968 में ‘पद्म भूषण’ तथा वर्ष 1985 में ‘पदम् विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।
  • वह इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज और रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो भी रहे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/india/Ex-Isro-chief-MGK-Menon-dies-at-88/articleshow/55572447.cms
http://www.isro.gov.in/about-isro/prof-m-g-k-menon